back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का बैठक संपन्न…

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए निरंतर प्रयासरत छत्तीसगढ़ का एकमात्र संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना राजनांदगाँव का बैठक माता परमेश्वरी भवन, चिखली राजनांदगाँव में आयोजित हुआ! बैठक में क्रांति सेना के सभी सेनानी उपस्थित रहे! बैठक का महत्वपूर्ण मुद्दा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने को लेकर शुरू हुई! विलुप्त होती हुई छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने हेतु आने वाले पोरा तिहार को बड़े धूम धाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें नाचा के भीष्म पितामहः दाऊ दुलार सिंग मंदराजी के गृह ग्राम रवेली में आने वाले 06 सितंबर 2021 पोरा त्यौहार के दिन पोरा त्यौहार विभिन्न खेलो के माध्यम से मानाने का निर्णय लिया गया! ।

Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से मुकेश छत्तीसगढ़िया, भूपेंद्र छत्तीसगढ़िया, मनीष छत्तीसगढ़िया, पिंटू छत्तीसगढ़िया, करण छत्तीसगढ़िया, हेमंत छत्तीसगढ़िया, कमलेश छत्तीसगढ़िया, विजय छत्तीसगढ़िया, त्रिलोचन छत्तीसगढ़िया, डोमन छत्तीसगढ़िया एवं अन्य सभी सेनानी बैठक कार्यक्रम में उपस्थित रहे!! यह जानकारी हमें छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना राजनादगांव के सोशल मीडिया प्रभारी महेश छत्तीसगढ़िया द्वारा दी गई!!

Advertisements

You cannot copy content of this page