back to top

राजनांदगांव : छुरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष सलमान खान ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, कारण जानिए….

राजनांदगांव – छुईखदान, गंडई के बाद बीजेपी के एक और सदस्य ने इस्तीफा दिया है। छुरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष सलमान खान ने बीजेपी से इस्तीफा दिया है। सलमान खान का कहना है कि जब से वे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं तब से मंडल भाजपा द्वारा उन्हें जनहित के किसी भी मुद्दे पर सहयोग नहीं दिया गया है।

Advertisements

पूर्व में छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के अवैध कब्जे के मामले में भी वे अकेले थे और अभी दुकान आवंटन के विषय में भी वे अकेले हैं। इसी कारण वे लोगों से जुड़ कर काम करने में असमर्थ हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page