राजनांदगांव: छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव ने कोरोना वैक्सीन का लगवाया पहला टीका, सभी को लगवाने के लिए किए अपील…

राजनांदगांव 17 मई 2021- कोरोना के कहर से कराहते देश में वैक्सीन ही बचाव की सबसे बड़ी उम्मीद है. हर रोज़ देश में लाखों लोगों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है और अब तक कई करोड़ लोग टीकाकरण करवा चुके हैं ।

Advertisements

भाजपा मंडल अध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण चल रहा है। मैं देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स को बधाई देता हूँ और सभी से अपील करता हूँ कि COVID-19 वैक्सीन जरूर लगवाएं।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी जिससे हमें कोरोना को हराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने अपील की है कि पात्रता अनुसार सभी टीका अवश्य लगवाएं। साथ ही कहा की कोविड-19 संक्रमण के दिशा- निर्देशों का सभी कड़ाई से पालन करे, लाकडाऊन में अनावश्यक बाहर न निकले, मास्क अनिवार्य रूप से पहने साबुन और सैनिटाइजर से हाँथ धोते रहे,भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंससिंग का पालन करे कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे और अपना कोविड जांच अवश्य कराये।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे, कोरोना के विरुद्ध जारी संघर्ष में सभी दिन-रात मेहनत कर रहे अस्पताल के डॉक्टर नर्स सभी कोरोना वारियर्स को भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव ने बधाई दिए।