back to top

राजनांदगांव : छोटे भाई के बेटे को डाँटना डपटना बड़े पिता को पड़ गया भारी…

राजनांदगांव, । शराब के आदी छोटे भाई के बेटे को डाँटना – डपटना बड़े पिता की मौत का कारण बन गया। आरोपी भतीजे ने तैश में आकर चूल्हा फूंकने की फुंकनी से सिर पर वार कर. हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

मोहला थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा ने बताया कि धाना क्षेत्र के ग्राम मुनगाडीह में 9 अप्रैल की रात दस बजे आरोपी युवक ने अपने बड़े पिता जी के सिर पर लोहे की फुकनी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी छगन लाल सिन्हा पिता नारायण सिन्हा (21) धनगांव थाना डोंगरगांव उसी दिन उसके घर आया था वह घर में रखे लोहे के पाइप (फुकनी) से सिर में हमला कर चोट पहुंचाकर हत्या कर फरार हो गया l

छगनलाल सिन्हा के द्वारा धारा 302 भादंवि का गंभीर अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध हत्या कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

फरार आरोपी को तत्काल पकड़कर कार्यवाही करने के निर्देश पर आरोपी के रिश्तेदारों की सूची एकत्र कर टीम गठित कर सभी संभावित स्थानों पर पता तलाश किया गया। आरोपी छगन लाल सिन्हा पिता नारायण सिन्हा 11 अप्रैल को सुबह अपने घर पर ही पकड़ा गया।


पुलिस द्वारा आरोपी छगन लाल सिन्हा से कड़ी पूछताछ करने पर अपना से सिर अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिर० कर ज्यु० रिमाण्ड पर आरोपी जेल दाखिल किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page