back to top

राजनांदगांव : छ्ग सरकार का बजट बेहद निराशाजनक- सांसद संतोष पांडेय…

 राजनांदगांव : छ्ग सरकार द्वारा पेश किया गया बजट बेहद निराशाजनक है। कांग्रेस द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे जैसे शराबबंदी, युवाओं को रोजगार, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने शिक्षकों को क्रमोन्नति, पदोन्नति का लाभ देने, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, अन्य कर्मचारियों सहित आम जनता से किए कई वादों को पूरा करने के संबंध में बजट में कोई प्रावधान व जिक्र नही किया गया है।

इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं का भी अपने बजट में जिक्र कर राज्य सरकार ने वाहवाही लूटने व श्रेय लेने की कोशिश की है। बजट में कवर्धा, राजनांदगांव जिले की उपेक्षा की गई है। बजट में कुुुछ ठोस व खास बात नही है। छ्ग सरकार के पास राज्य के विकास व जनता के कल्याण के लिए कोई ठोस योजना नही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page