राजनांदगांव : करेलागढ़ के जंगल में आग लगने के बाद शनिवार दोपहर को बसेली के जंगल में अचानक आग लगी। आग की लपटे देखकर बेस कैंप में तैनात आईटीबीपी के जवानों के बीच हड़कंप मच गया। आग की लपटे कैंप की ओर बढ़ रही थी।

जवानों ने तत्परता के साथ आग पर काबू पाने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ पाई। जवानों की ओर से आग नहीं बुझाई जाती तो वन्य जीवों को भारी नुकसान होता। आईटीबीपी की ओर से वन विभाग को इसकी सूचना भी दे दी गई।
बताया गया कि तेजी गर्मी के चलते आग लगी होगी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग लगने के कारण का पता लगा रही है।
दो दिन पहले ही खैरागढ़ वन मंडल अंतर्गत करेलागढ़ की पहाड़ी में आग लगी थी, जिसे बुझाने में 6 घंटे लग गए थे। फॉरेस्ट की टीम को आग बुझाने रातभर डटे रहना पड़ा था।
source : bhaskar.com










































