back to top

भिलाई : तमिलनाडु से नकली पिस्टल और चाकू खरीदा, बुजुर्ग से लूट…

भिलाई : जामुल पुलिस ने घर में घुसकर महिला से सोने चांदी के जेवर और कैश लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के पड़ोसी ने आरोपी तीन दिनों तक नजर रखी। खुद फैक्टरी चला गया और दोनों दोस्तों को लूट के लिए महिला के घर भेज दिया।

Advertisements

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए तमिलनाडु से नकली पिस्टल और चाकू खरीदा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष तिवारी निवासी तमिलनाडु, चंद्रकुमार साहू निवासी जामुल और ताराचंद राजभर निवासी जामुल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की माने तो घटना शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। आरोपी आशीष और ताराचंद्र प्रार्थी चमेली वर्मा के घर पहुंचे थे। खटखटाकर दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद महिला ने दोनों आरोपियों ने पीने के लिए पानी मांगा। महिला पानी लेने अंदर गई तो दोनों आरोपी पीछा करते हुए अंदर घुस गए। इसके बाद महिला के गले में चाकू और पिस्टल अड़ाकर जेवर उतरवा लिए। महिला को धमकाकर तीन हजार रुपए ले लिए। दोनों भागने लगे तो महिला ने शोर मचा दिया।

आस पड़ोस वालों ने आशीष को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर बाकी दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

source bhaskar.com

Advertisements

You cannot copy content of this page