back to top

राजनांदगांव : जनदर्शन में नागरिकों ने समस्याओं के समाधान के लिए दिया आवेदन…

– सीईओ ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं

Advertisements
राजनांदगांव 17 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। 

उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा। 


जनदर्शन में राशन कार्ड बनाने, मकान क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, राजस्व अभिलेख को दुरूस्त करने, शौचालय निर्माण की अनुदान राशि दिलाने जैसी मूलभूत आवश्यकताओं एवं गांव के विकास के लिए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त हुए।

 जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page