राजनांदगांव : जनपद पंचायत छुरिया में प्लेसमेंट कैम्प आज…

राजनांदगांव 24 अगस्त 2023। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने 25 अगस्त 2023 को जनपद पंचायत छुरिया में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लसमेंट कैम्प में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेसे भिलाई जिला दुर्ग, बॉम्बे इंटेलीजेंस सिक्यूरिटी शंकर नगर रायपुर,

अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर, फॉयर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला, एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर ग्राम चिखली दुर्ग, कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स हैदराबाद,

भारतीय जीवन बीमा निगम राजनांदगांव द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक युवा अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।