back to top

राजनांदगांव : डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंन्ड्री एवं डिप्लोमा इन फिशरिस सांइस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 7 सितम्बर तक…

राजनांदगांव 24 अगस्त 2023। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित वेटनरी पॉलीटेक्निक राजनांदगांव, महासमुंद, सूरजपुर, जगदलपुर के डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंन्ड्री एवं मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक धमधा दुर्ग में डिप्लोमा इन फिशरिस सांइस के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के प्रथम वर्ष के रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रारंभ है।

Advertisements

प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु व्यापम द्वारा आयोजित पीएटी एवं पीवीपीटी 2023 के प्रावीण्य सूची अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों से ऑनलाईन आवेदन 7 सितम्बर 2023 तक कर सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, आयु एवं अनिवार्य अर्हताएं प्रत्येक श्रेणी एवं वर्ग में उपलब्ध सीटों की संख्या, फीस प्रवेश नियमों के साथ http://cgkvmis.cg.nic.in एवं विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.cgkv.ac.in पर उपलब्ध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page