back to top

राजनांदगांव : जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम बांधाबाजार में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर…

राजनांदगांव : जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव द्वारा विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम बांधाबाजार के साप्ताहिक हाट बाजार में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर लगाया गया। इसके माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन तथा प्रचार सामग्रियों का वितरण भी किया जा रहा है।फोटो प्रदर्शनी में लोगों ने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

Advertisements

विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम सिंगोली के किसान श्री चिंताराम सिंह, ग्राम देहान निवासी श्री राजकुमार और थैलाटोला निवासी श्री कन्हैया लाल ने बताया कि वे रोजगार गारंटी के तहत कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी मिली है। लॉकडाउन की स्थिति में मनरेगा रोजगार का सबसे बड़ा साधन साबित हुआ। बांधाबाजार निवासी श्री अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास सराहनीय है।

छत्तीसगढ़ शासन का अन्नदाता को दिया सम्मान की थीम की वास्तविकता साबित हुई है। बाजार घूमने आई श्रीमती इंदिरा यादव, मुन्नी बाई एवं कांताबाई संगेली ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी और मासिक पत्रिका जनमन प्राप्त कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से जोडऩे के लिए शासन द्वारा कदम उठाए गए हैं इसकी जानकारी मिली।

श्री सेवक राम साहू जो एक व्यवसायी है वे इस प्रदर्शनी को देखकर अत्यधिक प्रसन्न हुए और किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सहायता राशि 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए किया गया है। जिसकी जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से हुई। इस योजना का लाभ अपने क्षेत्र के लोगों को बताऊंगा। श्री तुमान लाल बाशु ने बताया कि उन्होंने धान बेचकर राजीव गांधी योजना के तहत लाभ प्राप्त किया।

शासन की योजना के तहत मिली राशि से घर बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि गोधन योजना से लगभग 7 हजार रूपए की राशि मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

Advertisements

You cannot copy content of this page