back to top

राजनांदगांव : जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली मशाल रैली…

राजनांदगांव – मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए राजनांदगांव जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने मशाल रैली निकाली । मशाल रैली मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह शामिल हुए । इसी तरह मशाल रैली में बड़ी संख्या मे प्रधानमंत्रीआवास से वंचित महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मशाल रैली का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से शुरु होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहो का भ्रमण करते हुए जय स्तंभ चौक मे समाप्त हुई। इस अवसर पर सुकुमा नक्सली घटना मे शहीद हुए वीर जवानो को मोमबत्ती जलाकर श्रध्दाजंली दी गई ।बीते शनिवार को नक्सली मुठभेड मे तीन जवान शहीद हो गये थे । इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के 15 लाख गरीब परिवारो का प्रधान मंत्री आवास छिनने का प्रयास कर रही है ।

जबकि केन्द्र अपने हिस्से की राशि छग सरकार को दे रही है उन्होने राज्कय सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने पर इन हितग्राहियो को आवास दिया जायेगा ।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बडी संख्या मे हाथो मे मशाल लिये चल रहे थे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page