back to top

राजनांदगांव : जल शक्ति अभियान की कार्यशाला का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर की अध्यक्षता में आज जल शक्ति अभियान की कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में जल संरचनाओं एवं जल संरक्षण से संबंधित सभी योजनाओं को केन्द्र के जल शक्ति अभियान के वेबपोर्टल में एन्ट्री एवं अपलोड करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements

कार्यशाला में सीईओ लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के लिए प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जल का सही प्रबंधन, अपशिष्ट जल प्रबंधन, वृक्षारोपण, तालाब गहरीकरण जैसे कार्यों से जल का सरंक्षण कर सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने पाक्षिक समीक्षा किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।

कार्यशाला में उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग जीडी रामटेके, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन बैराज संभाग डोंगरगांव एसके सहारे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग छुईखदान एमके पराते, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग राजनांदगांव एस घोष, जिला शिक्षा अधिकारी सोम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं डाटा एण्ट्री आपरेटर उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page