back to top

राजनांदगांव : जासूस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया एनएसयूआई – राजा यादव….

23 जुलाई 2021 राजनांदगांव आज राजनांदगांव एनएसयूआई ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का जासूसी करवाने के विरोध मे पुतला दहन किया गया।।


एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि केंद्र मे बैठी नरेंद्र मोदी सरकार जो लोकतंत्र के मध्यम से चुनी गयी है। लेकिन वही आज लोकतंत्र कि हत्या कर रही है।। हमारे कांग्रेस के शीर्ष नेताओ कि विदेशी कंपनी पेगासस स्पाइवेयर कंपनी से कॉल टैप्पिंग करवाके उनकी जासूसी कराई जा रही है जिसका हम विरोध करते हैं।। और मांग करके है कि तुरंत देश के प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।।


एनएसयूआई जिला महासचिव गरुण विक्रम सिंह एवं उमेश साहू ने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह गिर गयी है कि पत्रकारों को लिखने से रोक रही है।। और विपक्ष के नेताओ को सरकारी तंत्रों से दबाने का प्रयास करती है।।
छात्र नेता गोपाल साहू एवं उज्ज्वल निर्मलकर ने कहा कि हम ना झुके थे और ना ही झुकेगे। केंद्र सरकार कि गलत नीतियों का हर हमेशा विरोध करके रहेगे।।


इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, जिला महासचिव गरुण विक्रम सिंह, हँसराज मेश्राम, उमेश साहू, अंकुश निर्मलकर, गोपाल साहू,उज्ज्वल निर्मलकर, बित्तल यादव,सोमन वर्मा, सुरेंद्र यादव, मयंक साहू, सतीश वैष्णव, राम शास्त्री, आयुष आदि उपास्थित हुए।।

Advertisements

You cannot copy content of this page