back to top

राजनांदगांव: जिला कलेक्टर और सीईओ से आईएचआरडी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की, वृक्षारोपण करने की मांग…

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड़ एंथोनी एवं उनकी टीम के द्वारा राजनांदगांव जिला के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से सौजन्य भेंट मुलाकात करते हुए पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक टीम के बारे में जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक की टीम के द्वारा कलेक्टर भुरे से पेड़ लगाने (वृक्षारोपण) के लिए एक हजार पेड़ की मांग की गई कलेक्टर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संगठन को पेड़ लगाने के प्रस्ताव को अनुमति दी एवं तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन को पेड़ प्रदान करने कहां गया।

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संगठन के प्रदेश लीगल एडवाइजर नवनीत कुमार बारस्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, जिला अध्यक्ष डारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष ओमकार, जिला सदस्य गेंद लाल कुर्रे उपस्थित रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page