back to top

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में लगे वॉटर ए.टी.एम. का संचालन चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा किये जाने आयुक्त ने महाविद्यालय के संयुक्त संचालक को लिखा पत्र…

राजनांदगांव 11 जुलाई। शासकीय जिला चिकित्सालय बसंतपुर के मरीजो व उनके परिजनों तथा चिकित्सालय स्टॉफ को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने चिकित्सालय गेट के बाजू नगर निगम द्वारा वॉटर ए.टी.एम. स्थापित किया गया है, जिसका यूरो केयर इंटरप्राईजेस संस्था दुर्ग के माध्यम से संचालन किया जा रहा था। उक्त ए.टी.एम. का अब सुचारू संचालन के लिये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव को पत्र प्रेषित किया है।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि अल्प राशि में शुद्ध एवं शीतल पेयजल नागरिकों को उपलब्ध कराने नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वॉटर ए.टी.एम. की स्थापना की गयी थी। जिसके संचालन के लिये रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गयी थी और संस्था के द्वारा ए.टी.एम. का संचालन किया जा रहा था। इसी कडी में शासकीय जिला चिकित्सालय में लगे वॉटर ए.टी.एम. का संचालन दुर्ग की संस्था यूरो केयर इंटरप्राईजेस द्वारा तीन वर्ष का अनुबंध निस्पादित कर किया गया।

अवधि समाप्त होने के पश्चात ए.टी.एम. का संचालन किया जाना है। जिसके लिये निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक को ए.टी.एम. का मरम्मत/संधारण कार्य अपने कार्यालय स्तर पर किये जाने पत्र प्रेषित किया है, ताकि ए.टी.एम. का सुचारू संचालन हो सके एवं मरीजो, उनके परिजनों तथा चिकित्सा स्टॉफ को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page