back to top

राजनांदगांव: जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण…


– डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पेण्ड्री, अन्यानवागांव, खैरा, खुड़मुड़ी में हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण के संबंध में ली जानकारी

Advertisements


राजनांदगांव 20 अक्टूबर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पेण्ड्री, अन्यानवागांव, खैरा, खुड़मुड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ ने योजनांतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों के हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर संपूर्ण किस्त की राशि अतिशीघ्र प्राप्त करने कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम में जिन हितग्राही द्वारा आवास निर्माण कार्य सबसे पहले पूर्ण किया जाएगा, उनको सम्मानित किया जाएगा। जिन पर हितग्राहियों ने आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।

सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा योजना से संबंधित अधिकारियों को हितग्राहियों से समन्वय कर लगातार आवास निर्माण की देखरेख एवं निगरानी करने तथा हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद पंचायत स्तर के नोडल अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तर में आवास पूर्णता में विशेष योगदान देने वाले सरपंच, सचिव रोजगार सहायक, महिला स्वसहायता समूह को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ सुश्री दिव्या ठाकुर, आवास प्रभारी जिला समन्वयक, आवास समन्वयक, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, क्षेत्र के आवास नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page