back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत जिले के ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। 

इसके अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम गु. नवागांव में माध्यमिक शाला के स्कूल प्रांगण में चेकर टाईल्स के लिए 4 लाख रूपए तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चारभाठा के वार्ड क्रमांक 17 में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page