back to top

राजनांदगांव: जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने धान तौलकर खरीदी का किया शुभारंभ…


राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू आज खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति मर्यादित ग्राम जोशीलमती और ग्राम गहिराभेड़ी पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ किया।

अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने किसान भाइयों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और कहा कि भाजपा सरकार ही किसान हितैषी सरकार है किसानो की विकास और उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस साल प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जा रही है और 3100 रुपए एकमुस्त राशि प्रदान किया जाएगा जिससे किसानों की चेहरों में खुशी है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर हिरेंद्र साहू,मनीष त्रिपाठी आलोक तिवारी, गौरव साहू, कोमल साहू गौरव, चित्रांगन साहू सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page