back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनट का मौन…


– नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने की दिलाई शपथ
राजनांदगांव 30 जनवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह एवं जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद दिवस पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम के तहत किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों एवं पदार्थों का सेवन नहीं करने, नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर नशे से पीडि़त व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

Advertisements

You cannot copy content of this page