
राजनांदगांव। जिला पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र क्रमांक 13 कुमरदा के भाजपा समर्पित गोपाल सिंह भुआर्य ने शानदार 10,000 से अधिक मतों से विजय श्री हासिल कर जिला पंचायत सदस्य बने। उन्होंने कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी प्रताप घावडे को हराया। जनपद पंचायत सदस्य एकांत चंद्राकर को भी दूसरे बार जनपद सदस्य बनने पर सम्मानित हुए।
आज अपने समर्थकों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल से मुलाकात किया और अध्यक्ष श्री राजपूत ने शानदार जीत की हासिल करने के लिए गोपाल सिंह भूआर्य का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर कुमरदा क्षेत्र के हीरेंद्र कुमार साहू, बोधन साहू कैलाश शर्मा भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।









































