back to top

राजनांदगांव: राजा खुज्जी के सरपंच बने अजय पंसारी ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत…


राजनांदगांव । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत राजा खुज्जी से सरपंच पद के प्रत्याशी अजय पंसारी (पिंटू)ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर दूसरे बार सरपंच बने । सरपंच चुने जाने की खुशी में ग्राम राजा खुज्जी में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने पुष्पमाला से स्वागत किया। वहीं, बाजा की धुन पर नृत्य करते हुए झूम उठे। ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं के साथ जीते प्रत्याशी ने घर-घर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर सरपंच अजय पंसारी (पिंटू)ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य सबका साथ, गांव का विकास है.साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व ग्राम विकास के लिए कार्य करना है।ग्रामवासियों ने समस्त नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page