back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई…

छुरिया विकासखंड के ग्राम सड़क चिरचारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मोर गांव मोर पानी महाभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
– जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई
राजनांदगांव 05 जून 2025। छुरिया विकासखंड के ग्राम सड़क चिरचारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित मोर गांव मोर पानी महाभियान कार्यक्रम में शामिल हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि जल ही जीवन है और हम सभी को वर्षा के जल का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को घरों में सोखता गड्ढा का निर्माण कर वर्षा के जल को संरक्षित कर जल संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

Advertisements

हम सभी को मिलकर जल संरक्षण का कार्य करना चाहिए और दूसरों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी ने जल संरक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सभापति जनपद पंचायत छुरिया श्री पल्लीस्वामी नायडू, जनपद सदस्य श्रीमती भानबाई मंडावी व श्रीमती राधिका, सरपंच सड़क चिरचारी श्री गुलचरण कतलाम, पूर्व जनपद सदस्य श्री आनंद वेलकर व श्री धर्मवीर चन्द्रवंशी, श्री राजेश्वर धु्रव, एसडीओ श्री जीपी लारिया, श्री मोहित पौडोती, श्री चन्द्रशेखर धु्रव, श्री फतेश देवांगन, सुश्री हेमलता बाघमारिया, प्रोग्रामर बिहान श्री गंजीर सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page