राजनांदगांव : जिला रोजगार कार्यालय के नि:शुल्क कोचिंग से परीक्षार्थी हुए सफल, परीक्षार्थी विभिन्न क्षेत्रों में चयनित होकर दे रहे सेवाएं…

राजनांदगांव 06 मार्च 2021। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए  नि:शुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस संस्थान द्वारा परीक्षार्थी सफलता प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में चयनित होकर सेवाएं दे रहे हैं। इसमें एसएससी 2018 एवं छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 की चयन सूची में परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

Advertisements

उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने बताया कि संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे परीक्षार्थियों का सीआरपीएफ में श्री हेमशंकर साहू, श्री चंद्रकुमार साहू, श्री पुनेश्वर साहू, श्री पुष्पेन्द्र कुमार, श्री हितेश पटेल का चयन हुआ है। इसी प्रकार डीईएफ में कलपना पटेल, पेनीन मंडावी, श्री टीकाराम साहू, एसएसबी में श्री दुष्यंत कुमार, बीएसएफ में श्री युवराज साहू, एआर में श्री कौशल साहू तथा सीआईएसएफ में श्री आनंद साहू का चयन हुआ है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्रशिक्षिका डॉ. खिलेश्वर साव द्वारा परीक्षार्थियों को लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जा रहा है।