back to top

राजनांदगांव : जनसंपर्क विभाग द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम भर्रीटोला में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन, मासिक पत्रिका जनमन और प्रचार सामग्रियों का किया गया वितरण, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारी…

राजनांदगांव 06 मार्च 2021। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र विकासखंड मानपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम भर्रीटोला के हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements

शिविर में शासन के अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशिक मासिक पत्रिका जनमन एवं संबल, युवा जोश और हुनर की झंकार, किसान गाईड, हम लाए किसानों को बचाने का कानून संबंधित पत्रिकाओं का वितरण किया जा रहा है। शिविर में आए लोगों ने प्रदर्शनी को देखकर कहा कि राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलो मीटर दूर स्थित ग्राम भर्रीटोला में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। इससे शासन द्वारा किसानों तथा वनवासियों के हित के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी मिल रही है।

भर्रीटोला के निवासी श्री देवकी प्रसाद भूआर्य ने बताया कि पंचायत स्तर में भी योजनाओं की जानकारी मिलती है लेकिन इस प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तार से जानकारी मिली। फोटो प्रदर्शनी और जनमन पत्रिका द्वारा प्राप्त योजनाओं की जानकारी का लाभ हम ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ज्ञात है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाती है। मैने पहले भी लोक मड़ई में विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के कर्ज माफ, बिजली बिल आधा, सभी के लिए राशन कार्ड जैसे योजना लाई है। इसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद दिया।  

Advertisements

You cannot copy content of this page