back to top

राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी का स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार करने पर हुआ ट्रांसफर…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि राज्य शासन एतद्वारा, श्री अभय जायसवाल, (मूल पद प्राचार्य), प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव को स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार करने के कारण प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए, सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।

2/ श्री आदित्य खरे, सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजनादंगांव को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page