back to top

राजनांदगांव: जिला शिक्षा अधिकारी को धमकी भरा कॉल, 4.5 लाख की मांग, संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग…

राजनांदगांव – छत्तीसगढ अनुसुचित जनजाति शासकीय विकास संघ जिला ईकाई राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर जिला शिक्षा अधिकारी को धमकी भरे मोबाईल काल कर साढ़े चार लाख रुपये की मांग करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। फर्जी मोबाईल काल करने वाला अपने आपको ई डी का अधिकारी होना बताया है।

Advertisements

जिला शिक्षा अधिकारी को 11 अप्रेल को एक व्यक्ति व्दारा अपने आप को ईडी का अधिकारी बताते हुए मोबाईल फोन से शिक्षा विभाग मे फर्नीचर खरीदी, बर्तन खरीदी के भुगतान राशि मे घोटाले का हवाला देते हुए साढ़े चार लाख की मांग की है और मांग पूरी न होने पर जिला शिक्षा अधिकारी सहित उनके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी है।

जिसकी शिकायत जिला शिक्षा आधिकारी ने सिटी कोतवाली थाना मे प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है। ऐसे मे छत्तीसगढ अनुसुचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला ईकाई ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर उक्त आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।

छत्तीसगढ अनुसुचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के सदस्य बडी संख्या मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है ।उन्होने 15 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।

सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनांदगांव।

Advertisements

You cannot copy content of this page