back to top

राजनांदगांव : जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट पर सघन जांच कर 223 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में उपयोग हुए वाहन को किया गया जप्त…

राजनांदगांव 19 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशाुनसार जिले में अवैध धान का परिवहन करने वाले एवं कोचियों व बिचौलियों के विरूद्ध मुस्तैदी के साथ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट पर सघन जांच कर 223 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में उपयोग हुए वाहन को जप्त किया गया है।

Advertisements


अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आधी रात घुमका तहसील के ठेलकाडीह चौक में घेराबंदी कर कोण्डागांव से राजनांदगांव की ओर आर रहे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें 140 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया। अधिकारियों ने अवैध धान सहित वाहन को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। छुरिया तहसील के ग्राम पंचायत हाटबंजारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए रामस्वरूप के घर से 48 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया।

यह धान महाराष्ट्र सीमा से लाकर बिना अनुमति के अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। मंडी अधिनियम के नियमों के उल्लंघन के तहत कुमर्दा तहसील के ग्राम मुंजालकला में श्री भूषण देवांगन के पास से 35 क्विंटल धान जप्त किया गया। जिले में धान की अवैध आवक रोकने के लिए सीमाओं पर चेक पोस्ट सक्रिय किए गए हैं। बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन पाए जाने पर न केवल धान जप्त किया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहन एवं व्यक्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page