राजनांदगांव: जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया हायर सेकेंडरी स्कूलों का सघन अवलोकन…


राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव सीईओ सुरुचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सतत एवं नियमित रूप से बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर करने जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा दूरस्थ अंचलों के हायर सेकंडरी और हाई स्कूलों का सघन निरीक्षण आज किया गया ।
इस क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल ने स्वयं भानपुरी,सोनेसरार,किरगी,तथा धौराभाठा हायर सेकेंडरी स्कूलों का अवलोकन एपीसी मनोज मरकाम के साथ किया ।

Advertisements


अन्य टीम जिसमें जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता रश्मि सिंह एवं एपीसी प्रणिता शर्मा ने जिले के महारानी स्कूल एवं मोहरा हायर सेकेंडरी स्कूल का अवलोकन किया, तथा बच्चों से चर्चा की ऑनलाइन क्लासेस के फीडबैक लिए एवं शिक्षकों के साथ बोर्ड परिणाम को बेहतर करने कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की ।


इसी क्रम में जिले के एपीसी दय पी आर झाड़े ,आदर्श वासनिक एवं रफीक अंसारी के द्वारा जारवाही हाई स्कूल ,बड़भुम, खुज्जी एवं महरूम तथा सेजस डोंगरगांव हाई स्कूल का अवलोकन किया ।
शिक्षकों के साथ बैठक की कार्ययोजना पर चर्चा किया एवं जिले में चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस जो की ब्लूप्रिंट पर आधारित है उसकी समीक्षा करते हुए फीडबैक लिया गया ।एवं ऑनलाइन क्लासेस में शत प्रतिशत बच्चों को जोड़े जाने की निर्देश एवं सुझाव सभी शिक्षकों और प्राचार्यो को दिया गया ।


ज्ञात हो कि जिले में कलेक्टर जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में सतत रूप से शिक्षा विभाग बोर्ड परिणाम में कमी वाली संस्थाओं को विशेष रूप से फोकस करते हुए नियमित रूप से उन स्कूलों के लिए और जिले के समस्त हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए ऑनलाइन क्लासेस का संचालन किया जा रहा है। एवं साथ ही मेंटरशिप के अंतर्गत इन कमजोर स्कूलों को जिले के अधिकारियों ,विकासखंड के अधिकारियों को दिया गया है जिससे इन स्कूलों में विशेष फोकस करते हुए बोर्ड परिणाम को बेहतर कर सकें। और इसके अतिरिक्त समय-समय पर नियमित रूप से प्रति सप्ताह जिले के अधिकारियों एवं विकासखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा इन सभी संस्थाओं के साथ-साथ कमजोर स्कूलों को विशेष चिन्हांकित करके अवलोकन को बेहतर किया जा रहा है ।


अवलोकन एवं ऑनलाइन क्लासेस का बेहतर रिस्पांस शिक्षकों के बीच मिल रहा है शिक्षकों ने एवं बच्चों ने इस ऑनलाइन क्लासेस की भुरी भुरी प्रशंसा की है । और उन्होंने यह अपेक्षा जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर जितेंद्र यादव से की है कि ऑनलाइन क्लासेस के जो कंटेंटस हैं उन कंटेंसस को ऑफलाइन में भी बच्चों तक यूट्यूब के माध्यम से जिससे डाउनलोडिंग करने में आसानी हो,उपलब्ध कराई जाए ।
जिससे अवकाश के दिनों में छात्रों के द्वारा इस कंटेंट्स को आसानी से रिवीजन के रूप में इस्तेमाल करते हुए अपने परिणामों को बेहतर कर सकें।