back to top

राजनांदगांव: सटोरियों के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही…

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) व पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर जिले में संचालित अवैध शराब, सट्टा, गांजा की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कडी में आज दिनांक19.11.2025 को निरीक्षक एमन साहू , थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी जितेश उर्फ जीतू साहू पिता बलराम साहू निवासी तेलीपारा बसंतपुर के कब्जे से 03 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डांट पेन, नगदी रकम 2550/रूपये तथा घटना में प्रयुक्त ओप्पो कंपनी का मोबाईल मांडल नंबर एफ-27 प्रो जप्त किया गया।

Advertisements

आरोपी जितेश उर्फ जीतू साहू से पूछताछ किया जो बिसेन कुमार सोनकर के कहने पर 08 प्रतिशत कमीशन की दर से सट्टा पट्टी लिखना एवं लिखी हुई सट्टा पट्टी को कमीशन में काम करना स्वीकार किया आरोपी जितेश साहू उर्फ जीतू साहू तथा बिसेन सोनकर का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित पाये जाने से आरोपीगणो के विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 545/2025,धारा छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 06 के तहत् कार्यवाही कर दोनो आरोपीगणो को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपीगणो को जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, सउनि मनमोहन साहू, म0प्र0आर0 मेनका साहू, आरक्षक कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा, आशीष मानिकपुरी,राजेश बन्देश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page