back to top

राजनांदगांव : जिले के स्काउट-गाइड रोवर रेंजर पचपढ़ी एडवेंचर शिविर में हुए शामिल…


राजनांदगांव 03 जून 2025। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी मध्यप्रदेश में आयोजित राज्य स्तरीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तिव विकास शिविर में जिले के 18 स्काउट-गाइड रोवर रेंजर 2 प्रभारी सहित कुल 20 सदस्यों का दल शामिल हुआ।

Advertisements

जिला प्रभारी स्काउट मास्टर श्री नारद भुआर्य, गाइड कैप्टन अंजलि वैदय के नेतृत्व में स्काउट रोवर राहुल साहू, लिकेश्वर, रिन्कू, कमल, नारायण, धनंजय, हिमांशु, कृष, उत्तम, युवराज एवं गाइड रेंजर जिज्ञासा, लेकेश्वरी, कशिश, वेदिका, गीतू, रोहणी, नम्रता, योगिता,

हेमलता ने शिविर में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने सतपुड़ा की पहाडिय़ों एवं जंगल का भ्रमण कर ट्रेकिंग की बारीकियों एवं सावधानियों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं प्राकृतिक दृश्यों का आंनद लेते हुए राजेन्द्र गिरी पार्क, जटाशंकर बी फॉल पाण्डव गुफा के भ्रमण किया। रोप सिकलिंग शूटिंग रॉक क्लाम्बिंग बोटिंग आर्चरी सहित साहसिक गतिविधियों में भाग लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page