back to top

राजनांदगांव : जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया गौठान दिवस…

गौठानों में की गई पूजा अर्चना, गौ माता को खिलाई गई खिचड़ी
जिले के सभी 208 गौठानों में किया गया विविध कार्यक्रम का आयोजन

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2022। जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर हर्ष एवं उल्लास के साथ गौठान दिवस का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 208 गौठानों में गौठान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजनांदगांव विकासखण्ड में 60, डोंगरगांव विकासखंड में 44, छुरिया विकासखंड में 53 एवं डोंगरगढ़ विकासखंड में 51 में गौठान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गौठानों में परंपरागत पूजा अर्चना की गई एवं गौवंश को खिचड़ी खिलायी गयी।

Advertisements

इसके साथ ही 6 नवीन गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का शुभारंभ भी किया गया। शेष गौठानों में पहले से गोबर खरीदी की कार्रवाई की जा रही है। गौठान दिवस के अवसर पर सभी गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था, टीकाकरण, पैरादान पर चर्चा, गौठान को स्वावलंबी गौठान के रूप में विकसित किये जाने पर चर्चा, चरवाहों से चर्चा, समीक्षा की गई।

साथ ही गौठान दिवस के उपलक्ष्य पर गौठानों में विभिन्न खेल-कूद गतिविधियों, नृत्य का आयोजन भी किया गया। सभी गौठानों में आयोजित गौठान दिवस के अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच, गौठान प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला स्वसहायता समूह एवं अन्य ग्रामीणजनों के सचिव, रोजगार सहायक तथा स्थानीय क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page