back to top

राजनांदगांव : जिले में तेजी से चल रहा धान खरीदी तथा उठाव का कार्य…

राजनांदगांव 13 दिसम्बर 2021। जिले में धान खरीदी तथा उठाव का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राईस मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंध करा लिया है। धान के उठाव का कार्य जारी है। कलेक्टर एवं टीम लगातार धान खरीदी केन्द्रों की मानिटरिंग कर रही है।

Advertisements

अब तक राईस मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से डेढ़ लाख क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। वही परिवहनकर्ता द्वारा 35 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। ज्यादातर लघु एवं सीमांत किसानों के धान की खरीदी की गई है। अब तक प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव में की गई है। जिले में 19 लाख 62 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है। पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध है। प्लास्टिक बारदाने में भी धान की खरीदी की जा रही है।

कलेक्टर ने सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान के परिवहन को रोकने तथा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोचियां और बिचौलियां अवैध धान खपाने के लिए सक्रिय रहते है। उन पर निगरानी करने के साथ ही सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page