back to top

राजनांदगांव: जिले में धीमी हवाओं के साथ बारिश शुरू…

राजनांदगांव – उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजनांदगांव जिले सहित छत्तीसगढ़ में बरसात शुरू हो चुकी है.
दुर्ग रायपुर बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बरसात हुई है. राजधानी रायपुर में भी तेज ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है अनुमान है कि यहां भी हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होगी मौसम विभाग ने 10 जनवरी के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. राजनांदगांव जिले के अधिकांश क्षेत्र में रात से ही बादल छा गए थे जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई सुबह से कुछ क्षेत्रों में बरसात शुरू हो गई.

Advertisements

दुर्ग राजनांदगांव कवर्धा और बेमेतरा में भी बरसात हो रही है रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्र ने बताया एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर मध्य और ऊपरी वायुमंडल में स्थित है इसके प्रभाव से दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है

यह सिस्टम अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी ला रहा है बंगाल की खाड़ी से भी काफी मात्रा में नमी आ रही है यह चक्रीय चक्रवाती घेरा का पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है इन सब परिस्थितियों के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है

Advertisements

You cannot copy content of this page