back to top

राजनांदगांव : जिले में व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन…

  • कृषक संगोष्ठी, गौठान में पशुओं को चारा, उनकी देखभाल एवं टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन

राजनांदगांव जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शिविर लगाया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जिले में रोका छेका अभियान के तहत गौठान में पशुओं के चारा, उनकी देखभाल एवं टीकाकरण की व्यवस्था की गई। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में गौठान की परंपरा रची-बसी है।

Advertisements

गौठान में एक साथ पशुओं को रख कर फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आज रोका छेका अभियान अंतर्गत विकासखंड मोहला में 4 गौठानों मोहला, परसघाट, खमटोला एवं मार्री में कृषक संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 899 पशुओं का गलघोंटू टीकाकारण, 50 उपचार, 236 औषधि वितरण, 99 कृमि नाशक दवापान किया गया।


उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. देवरस ने बताया कि रोका छेका अभियान अंतर्गत विकासखंड मानपुर में 2 गौठानों नेडग़ांव एवं नवागांव में कृषक संगोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 280 पशुओं का गलघोंटू टीकाकारण, 32 उपचार, 36 औषधि वितरण, 25 कृमि नाशक दवापान किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page