back to top

राजनांदगांव : जिले में 21वीं पशु संगणना का किया जा रहा कार्य…


– कलेक्टर ने पशुपालकों से प्रगणक को पशुधन एवं पक्षीधन की सही जानकारी देेने की अपील की
राजनांदगांव 05 नवम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के पशुपालकों से 21वीं पशु संगणना कार्य के दौरान प्रगणक को अपने पशुधन एवं पक्षीधन की सही जानकारी देते हुए पशु संगणना में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Advertisements

भारत सरकार द्वारा प्रत्येक पांच वर्षों में पशुधन एवं पक्षीधन की गणना कर डाटा संकलित किया जाता है। जिसके माध्यम से शासन द्वारा आर्थिक विकास हेतु योजनाएं संचालित की जाती है। शासन द्वारा जिले में 25 अक्टूबर 2024 से माह फरवरी 2025 तक 21वीं पशु संगणना का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक प्रगणक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करेंगे तथा उसकी एप में ऑनलाईन प्रविष्टि करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page