राजनांदगांव : जिले से तीन विद्यार्थियों ने टॉप टेन में बनाई जगह…

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। राजनांदगांव जिले से तीन विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। कक्षा 10 वी में डोंगरगांव के रोशन सिन्हा को नौवां स्थान मिला है वहीं कक्षा 12 वी में गायत्री स्कूल की आंचल कसार को सातवां और ख्याति साहू को नौवां स्थान मिला। टॉप टेन सूची में नाम आते ही तीनों विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

राजनांदगांव शहर के इंदिरा नगर मे निवासरत एवं गायत्री स्कूल की कक्षा 12वी की छात्रा ख्याति साहू ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता सहित आपने गुरुजन को दिया है वकील बनने की तमन्ना पाले ख्याति साहू का कहना है कि मेहनत से जरुर सफलता मिलती है ।उन्होने भावी पीठी को मेहनत करने की सलाह दी है ।

ख्याति साहू के टापटेन मे जगह मिलने से घर परिवार मेखुशी का माहौल बना हुआ है और लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है ख्याति साहू ने 12 वी मे पूरे प्रदेश मे 9वांस्थान हासिल कर राजनांदगाःव जिले का नाम रोशन किया है