back to top

राजनांदगांव : जीवन की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें- कलेक्टर…

कलेक्टर ने मेरा परिवार हेलमेट परिवार अभियान अंतर्गत जिला पंचायत की टीम को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए किया रवाना

Advertisements
राजनांदगांव 26 दिसम्बर 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज  कलेक्टोरेट में मेरा परिवार हेलमेट परिवार अभियान अंतर्गत जिला पंचायत की टीम को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए रवाना किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि हेलमेट के माध्यम से जीवन की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय सभी को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता लाएं और सभी को वाहन चलाते समय सावधानी के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page