back to top

राजनांदगांव : जीवन रेखा अस्पताल में एक विवाहिता की मौत ,परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप…

राजनांदगांव शहर के जीवन रेखा अस्पताल में सुबह एक विवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने जीवन रेखा अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर परिजनो ने आस्पताल मे जमकर हंगामा किया ।

Advertisements


छग राज्य के राजनांदगांव शहर के बसंतपुर महामाया चौक के समीप जीवन रेखा अस्पताल में सुबह गौरी नगर क्षेत्र के महादेव नगर निवासी 28 वर्षीया सुमीका मानकर की मौत हो गई। जीवन रेखा अस्पताल में दो दिन पूर्व लकवा होने पर महिला को भर्ती कराया गया था।

इस दौरान आज सुबह महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतका के पति रामप्रसाद और उनकी बहन भाग्यश्री ने बताया कि 2 दिन पूर्व सुमीका की स्थिति ऐसी नजर नहीं आ रही थी। उसे आईसीयू में भर्ती तो कर दिया गया था, लेकिन देर रात तक चिकित्सक उसे देखने नहीं पहुंचे थे, उसके इलाज में लापरवाही बरती गई है

महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की, महिला के मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामे की सूचना पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं इस पूरे मामले में महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page