राजनांदगांव- रेड कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी गैंदाटोला उप निरीक्षक अमृत साहू के नेतृत्व मे दिनांक 03/06/2021 को हमराह थाना स्टाफ सउनि कंवर, प्र0आर0 926, 708, 466 आरक्षक 577, 240, 1249, 1611, 1654, 899 के जुर्म जरायम पता साजी एवं देहात रात्रि पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था।
दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ, कि ग्राम जोशीलमती में दिनेश साहू के खेत के बोर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर रूपये पैसों का दॉब लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ घटना स्थल ग्राम जोशीलमती दिनेश साहू के खेत बोर के सामने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही दौरान जुआरियों 1) रामानंद कंवर पिता अवधराम कंवर, 2) दुष्यंत कंवर पिता तनेश्वर कंवर, 3) शिवनंदन कंवर पिता किशुन कंवर तीनो निवासी ग्राम गैंदाटोला, 4)रूपल साहू पिता तिजऊराम साहू, 5) जगदीश प्रसाद पिता श्यामलाल, 6) कपुरदास साहू पिता स्व० तखतराम साहू, तीनो निवासी ग्राम जोशीलमती, 7) राजेन्द्र कुमार कहिवरा पिता सुंदरलाल कहिबरा निवासी ग्राम खोराटोला, 8) शंभुराम नेताम पिता महरसिंग नेताम निवासी ग्राम थैलीटोला, 9) विष्णुराम कंवर पिता तेजुराम कंवर निवासी ग्राम जंगलपुर थाना गंदाटोला जिला राजनांदगांव के पास एवं फड़ से कुल 18,850 रूपये, 08 नग मोबाईल, 01 नग मो०सा० क्रमांक सी जी 04 डी आर 2295, 52 पत्ती तास एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त एक नग फ्लेक्स को समक्ष गवाहान के जप्त किया गया।
आरोपीगणों के विरूद्ध थाना गैंदाटोला में अपराध क्रमांक 51/2021 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही पर थाना गंदाटोला स्टाफ का विशेष योगदान रहा।










































