back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़: मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

राजनांदगांव – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनवर दास साहू पिता ध्यान दास साहू उम्र 45 साल निवासी कलकसा थाना डोंगरगढ़ का दिनांक 28/05/2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात मोटर सायकल के चालक द्वारा मोबाईल फोन रेडमी कीमती 10,000/रू को चोरी कर ले गये हैं।

Advertisements

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 286/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी पता साजी दौरान दिनांक 04/06/2021 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति रेल्वे चौक के पास मोबाईल फोन बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे है,। तभी सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर दोनो व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

ऋतिक निषाद के पास एक नग मोबाईल फोन और जिसके संबंध में पूछताछ कर कागजात की मांग किये तो किसी प्रकार का कागज नही होना पाया गया, पूछने पर मोहारा नदी थाना बसंतपुर के पास से एक आदमी से बात करने के लिये मांग कर भाग गया था।

दोनों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बताये कि इसी प्रकार से उन दोनो आरोपीगण अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सी.जी.08 की 3632 सूजूकी जिक्सर का उपयोग कर गाजमर्रा, छीरपानी,कलकसा, तुमडीबोड एंव थाना बसंतपुर क्षेत्र में मोबाईल चोरी करना बताये ।

दोनो आरोपीगणो से 06 नग मोबाईल फोन सैमसंग, रेडमी, इनफिनिक्स, रियल-मी कीमती 1,10,000/रू (एक लाख दस हजार रूपये) एंव घटना में प्रयुक्त मो.सा. क्र.सी.जी. 08 व्ही 3632 सूजूकी जिक्सर को भी जप्त किया गया है, आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page