back to top

राजनांदगांव : जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ओएसडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 23.06.2022 को थाना खैरागढ़ पुलिस की विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया।

Advertisements

अभियान तहत इतवारी बाजार खैरागढ़ अपने किराना दुकान के पास में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर लोगो को जुआ नामक हार जीत का खेल खिला रहा है कि सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी रमेश कोसरे पिता खोरबाहरा कोसरे उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड नं0 14 सोनेसरार खैरागढ़ थाना खैरागढ को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया दोनो आरोपी से 1,210/- नगदी रकम व सट्टा पट्टी व डाट पेन जप्त कर ओरोपी के विरूद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध 410/22 पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को पृृथक से धारा 151 जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्याया0 खैरागढ़ पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page