back to top

राजनांदगांव : जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प का आयोजन ठाकुर प्यारे लाल स्कूल में 31 अक्टूबर को…


राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा रविवार 31 अक्टूबर 2021 सुबह 10.30 बजे से ठाकुर प्यारे लाल सिंह हॉयर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव में जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जॉब प्लेसमेंट मेगा कैम्प में प्रदेश के उत्कृष्ट कंपनी एवं एम्प्लॉयर द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

Advertisements

कैम्प में आठवीं से स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। मेगा कैम्प में मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र की फोटो कापी एवं 4 फोटो लाना अनिवार्य हैं। साथ ही कैम्प में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवॉय) अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page