back to top

राजनांदगांव : स्वेच्छाचारिता व प्रोटोकॉल के उल्लंघन में मस्त भूपेश सरकार- भरत वर्मा…


राजनांदगांव- सांसद संतोष पांडे के जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा ने राज्योत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र पर गहरी आपत्ति व रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश के सत्तासीन भूपेश सरकार पर निशाना साधा है।

Advertisements

1 नवंबर 2021 को गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित राज्योत्सव के आमंत्रण पत्र का उल्लेख करते हुए भरत वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार को प्रोटोकॉल नियमों का ज्ञान नहीं है तथा जानबूझकर एक गलत वह गंदी परंपरा की शुरुआत कर रही है जबकि डॉ रमन की भाजपा सरकार में चाहे पक्ष में हो या विपक्ष के उन्हें यथोचित सम्मान प्रदान किया जाता रहा है।

राज्योत्सव में अरुण वोरा जो स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को मुख्य अतिथि बनाया गया है । वहीं सांसद संतोष पांडे को अध्यक्ष तथा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू को महापौर हेमा देशमुख से नीचे क्रम में रखते हुए  विशिष्ट अतिथि का पद दिया गया है जो सरासर जनप्रतिनिधियों का अपमान, प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

इस प्रकार के कृत्य से भूपेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मध्य तुष्टीकरण की नीति अपनाकर अपने पार्टी के सदस्यों को संतुष्ट कर सकती है किंतु प्रदेश की जनता जागृत है उसके नेत्र खुले हुए हैं वह सब अपनी आंखों से देख रहे हैं समय आने पर हिसाब जरूर लेंगे इस प्रकार की दादागिरी व प्रोटोकॉल का उल्लंघन का हिसाब जरूर लेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page