back to top

राजनांदगांव : झीरम घाटी में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि…

झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

Advertisements

  • राजनांदगांव 25 मई 2023। झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों की स्मृति में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
  • सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने की शपथ ली तथा निष्ठापूर्वक सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने का संकल्प लिया। छत्तीसगढ़ राज्य को पुन: शान्ति का टापू बनाने के लिए शपथ ली। इस दौरान सभी ने झीरम घाटी के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे व श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisements

You cannot copy content of this page