राजनांदगांव : टैक्सी एसोसिएसन नया बस स्टैण्ड, आटो संघ नया बस स्टैण्ड एवं आटो संघ स्टेशन परिसर द्वारा पुलिस अधीक्षक से किये सौजन्य मुलाकात….

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘‘निजात’’ अभियान की किये सराहना।

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 11.06.2022 को राजनांदगांव टैक्सी एसोसिएसन नय बस स्टैण्ड, आटो संघ नया बस स्टैण्ड एवं आटो संघ स्टेशन परिषर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आईयुसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, से सौजन्य मुलाकात किये।

मुलाकात के दौरान दोनों समाज के लोगों के सभी लोंगो ने पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान की तारीफ कर शुभकामनाएं दिऐ। निजात अभियान के तहत् ‘‘निजात रन’’ का आयोजन दिनांक 12.06.2022 दिन रविवार को शाम 05ः00 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव से किया जायेगा जो पुरूष वर्ग के 3 किलो मीटर दौड़ एवं महिला एवं बच्चों के लिए 1.5 किलो मीटर दौड़ होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को ‘‘निजात रन’’ में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया गया।