back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब कोचियो पर खैरागढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ मे अवैध शराब कोचिया के विरूद्व टीम बनाकर, दिनांक 10.06.22 को शाम लगभग 17.30 बजे भारत पेट्रोल पंप के पास धरमपुरा खैरागढ़ पर दबिस दिया गया।

जहां पर आरोपी संतोष पाल पिता महादेव पाल उम्र 45 वर्ष साकिन मंडला थाना खैरागढ़ को अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब नीले रंग के थैला में रखकर परिवहन एवं बिक्री हेतु ले जाने हेतु बस का इंतजार कर रहें थे। जो अपने पास रखे 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा शीलबंद प्रत्येक पोैवा मे 180 एम एल भरी हुई, कुल 5.400 लीटर कीमती 2400 रुपये जप्त कर आरोपी संतोष पाल पिता महादेव पाल उम्र 45 वर्ष साकिन मंडला थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को हिरासत मे लेकर शराब रखने के संबंध मे वैध लायसेंस की मांग की गई।

जिसे आरोपी ने किसी प्रकार का वैध लायसेंस न होना लिखकर देने पर आरोपी का कृृत्य आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 369/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि मयाराम नेताम, आरक्षक 1220 अख्तर मिर्जा, आरक्षक 1364 कांता कुसरे की अहम भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page