back to top

राजनांदगांव : टैक्सी ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 01 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (पेण्ड्री) राजनांदगांव में पंजीकृत व्यवसाय व सेक्टर ऑटोमोबाईल के टैक्सी ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

टैक्सी ड्राईवर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक हितग्राही 10 अगस्त 2024 तक कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण अंतर्गत टैक्सी ड्राईविंग एवं मरम्मत संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था से प्राप्त की जा सकती है।