राजनांदगांव अपने घर से कहीं जाने के लिए निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना जिले के वनांचल क्षेत्र मोहला की है ।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को भांदवि की धारा 304 ए के तहत अपने हिरासत में ले लिया है। मोहला थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया है कि आज सुबह 10:00 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम धोबेदंड पुल के समीप मोड पर ट्रक और हीरो होंडा बाइक में जोरदार टक्कर हो गई ।
हादसे में बाइक क्रमांक सीजी 08 एएम 7174 के चालक दिलीप कुमार गोटा पिता देवाराम गोटा 25 वर्ष निवासी ग्राम काडे की मौके पर मौत हो गई। सूत्रों की माने तो बाइक चालक अपने घर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि सामने से आते हुए ट्रक क्रमांक सीजी 08 एल 1362 के लापरवाह चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता देवाराम गोटा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।










































