back to top

राजनांदगांव: पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने पेंड्री पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का किया वर्चुअल उद्घाटन…

राजनांदगांव 8 जून 2021- 8वीं बटालियन छसबल पेंड्री राजनांदगांव में पुलिस कल्याण पेट्रोल पम्प का वर्चुअल उद्घाटन आदरणीय पुलिस महानिदेशक महोदय छ.ग. डी.एम. अवस्थी (आईपीएस) द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में सेनानी श्री एस.आर.सलाम (आईपीएस), उपसेनानी राकेश शर्मा, उपसेनानी श्रीमती मोनिका ठाकुर, सहायक सेनानी राकेश सिंह, सहायक सेनानी बी.एल.भोई, सहायक सेनानी बी.एल. ध्रुव, सहायक सेनानी एच. के. टोंडर, सहायक सेनानी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा तथा वाहिनी से समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं एचपीसीएल के अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित हुए।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय ने बटालियन परिवार को बधाईया दी एवं कहा कि पुलिस कल्याण पेट्रोल पम्प की स्थापना होने से पुलिस परिवार तथा आम जनता लाभान्वित होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page